Weather Update: उत्तर भारत में आंधी-बारिश से मिली राहत, अब इन राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ है, लेकिन आईएमडी ने अगले 7 दिनों के लिए नया अलर्ट जारी किया है। यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना है, वहीं राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट। जानें अपने शहर के मौसम का हाल।

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कल आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली. कल दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित कई राज्यों में ओलावृष्टि भी हुई. आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और दिन के समय हल्की धूप रहने का अनुमान है. आज बारिश के आसार नहीं हैं.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आईएमडी ने 30 अप्रैल की रात जारी अपने ताजा मौसम बुलेटिन में देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर भी देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ये बदलाव हो रहा है.

उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2 से 6 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश

बिहार, झारखंड और बंगाल में तेज आंधी का अलर्ट

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. बिहार में 2 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. झारखंड और ओडिशा में भी आंधी और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. जिससे कई स्थानों पर जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है.

वहीं तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. कर्नाटक में आज ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

राजस्थान और विदर्भ में हीटवेव की चेतावनी

विदर्भ में 1 मई को और पश्चिमी राजस्थान में 2 और 3 मई को हीटवेव चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को धूप में ज्यादा देर तक न रहने और अधिक से अधिक पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.