कौशांबी: आयकर भवन के पास कार का शीशा तोड़कर इंफोसिस कर्मी के लैपटॉप चोरी

गाजियाबाद के कौशांबी में आयकर भवन के पास खड़ी कार से दो लैपटॉप और बैग चोरी। इंफोसिस कर्मचारी की कार का शीशा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम। पुलिस जांच में जुटी।

 कौशांबी थानाक्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो लैपटॉप और बैग चोरी कर लिया। नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन निवासी अभिषेक राज इंफोसिस कंपनी में कार्यरत हैं। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी कार आयकर भवन के पास खड़ी की थी। वह अपने साथी कर्मचारी बालकृष्णा चावलिया और अन्य सहयोगियों के साथ पास के एक होटल में खाने गए थे। कार की पिछली सीट पर कंपनी से मिले दो लैपटॉप और बैग रखे हुए थे। रात 10.30 बजे खाना खाकर लौटे तो देखा कि कार की बाईं तरफ का शीशा टूटा हुआ था।

कार के अंदर रखे दोनों लैपटॉप और बैग गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.