साहिबाबाद: विवाहिता के साथ ससुर की अश्लील हरकत, दहेज के लिए गर्भपात की कोशिश

साहिबाबाद में विवाहिता का शारीरिक शोषण और दहेज उत्पीड़न। ससुर पर अश्लील हरकत और ससुरालियों पर गर्भपात के लिए मारपीट का आरोप। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

साहिबाबाद थानाक्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों पर शारीरिक शोषण, दहेज उत्पीड़न और गर्भपात की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2025 को त्रिलोकपुरी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के एक हफ्ते बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुर उनसे अश्लील हरकत करता है। वह गर्भवती हैं और बीते दिनों ससुरालियों ने गर्भपात कराने के लिए उन्हें बेरहमी से पीटा। इस कारण रक्तस्राव होने लगा। पड़ोसियों ने उन्हें बचाया और अस्पताल ले गए।

अस्पताल से वह मायके आ गईं। आरोप है कि पति व अन्य ससुराली अब उन्हें हत्या की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.