गाजियाबाद: विजयनगर के घरों में पहुंचा गंगाजल, 2 लाख लोगों को मिली राहत
विजयनगर में गंगाजल का ट्रायल सफल। वार्ड-48, 14, 15 समेत कई इलाकों के 2 लाख लोगों को मिला गंगाजल। मेयर ने एक सप्ताह में नियमित आपूर्ति का किया दावा।
गाजियाबाद । विजयनगर के घरों में गंगाजल पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताई है। परीक्षण के दौरान गुरुवार को गंगाजल पहुंचा। महापौर और नगर आयुक्त ने एक सप्ताह बाद नियमित रूप से गंगाजल की आपूर्ति का दावा किया है। गंगाजल मिलने पर दो लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिली है।
गंगाजल का वितरण
वार्ड-48 मिर्जापुर, वार्ड-14 सर्वोदयनगर, वार्ड-15 प्रताप विहार एल-ब्लॉक, वार्ड-58 शिवपुरी, वार्ड-तीन पुराना विजयनगर, वार्ड-51 कैला खेड़ा, वार्ड-55 सेक्टर 11 प्रताप विहार डी-ब्लॉक परीक्षण के दौरान गंगाजल पहली बार घरों में पहुंचाया। पार्षदों और क्षेत्र के लोगों ने गंगाजल मिलने पर खुशी जताई है। पार्षद ओमप्रकाश और पार्षद साजिदा ने आभार जताया है।
जलकल विभाग की प्रक्रिया
जलकल विभाग के महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया वार्ड-4 माता कॉलोनी, वार्ड-25 अंबेडकर नगर शंकरपुरी में गंगाजल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। अगले सप्ताह के भीतर दोनों वार्डों में गंगाजल ट्रायल के रूप में पहुंचाया जाएगा। वार्ड-26 भूड़ भारतनगर के क्षेत्र में भी गंगाजल की आपूर्ति का काम चल रहा है।
गंगाजल की टंकियां
छह टंकियों से गंगाजल दिया जाएगा
विजयनगर को छह टंकियों से गंगाजल मिलेगा। मिर्जापुर डबल टंकी, गुलाबी टंकी- 51, वार्ड 55 बी-ब्लॉक टंकी, पुराना विजयनगर वार्ड-3 की टंकी और सेक्टर-9 वार्ड 14 विजयनगर की टंकी से गंगाजल आपूर्ति को परीक्षण के दौरान देखा जा रहा है। साथ ही टीम को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वार्ड-25 और चार में पाइपलाइन की मरम्मत कर लीकेज को ठीक कराया है। इसके बाद दोनों वार्डों को भी ट्रायल के रूप में गंगाजल मिलेगा।