मोदीनगर: फेसबुक फ्रेंड ने किया दुष्कर्म, फिर बहन के साथ मिलकर पिलाया तेजाब

मोदीनगर में फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला से दुष्कर्म और तेजाब पिलाने का सनसनीखेज मामला। आरोपी युवक और उसकी बहन पर गंभीर आरोप। पुलिस जांच में जुटी।

मोदीनगर । फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि तीन माह पहले एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों बात करने लगे। महिला का आरोप है कि युवक उसे अपने साथ गाजियाबाद ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद वह महिला को अपने साथ बुलंदशहर के सिकदाबाद में अपनी बहन के पास ले गया। आरोप है कि बहन के साथ मिलकर आरोपी ने महिला को तेजाब पिला दिया। कई दिनों तक महिला दिल्ली के अस्पताल में रही।

एसीपी मोदीनगर ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.