घटिया सामग्री और खारे पानी के इस्तेमाल पर घिरा हरियाणा का मेगा प्रोजेक्ट
बहल के गरवा गांव में 100 करोड़ के फिशरीज सेंटर निर्माण में अनियमितता के आरोप। घटिया ईंट और जंग लगे सरिए इस्तेमाल करने का दावा।
बहल। किसानों की आय बढ़ाने और मछली पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए गरवा गांव में बन रहा करीब 100 करोड़ रुपये का फिशरीज एक्वा एक्सीलेंस सेंटर निर्माण शुरू होते ही सवालों के घेरे में आ गया है। ग्रामीणों ने निर्माण में कथित तौर पर निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल करने और अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की जांच उच्चस्तरीय कमेटी से कराने की मांग की है।