चरखी दादरी में सिटी थाने के सामने गैंगवार, अंधाधुंध फायरिंग में 7 लोग घायल, 2 रोहतक PGI रेफर

चरखी दादरी में सिटी थाने के सामने दो पक्षों के बीच गैंगवार में अंधाधुंध गोलियां चलीं। गोलीबारी में 7 लोग घायल, पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू की।

चरखी दादरी: गुरुवार को सिटी थाना पुलिस के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच गैंगवार में अंधाधुंध गोलियां चलीं. गोलीबारी में 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है.

चरखी दादरी में गैंगवार! घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. फिलहाल गोलीबारी के कारणों की जांच जारी है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

अपडेट जारी…

Leave A Reply

Your email address will not be published.