पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 14 सितम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 14 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 14 सितम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*सर्वप्रथम आप सभी को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस , श्री गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐💐*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜14 सितम्बर 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 07:08 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 13:55 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* गर – 07:08 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* ब्रह्म – 12:46 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:05
*🌄सूर्यास्त-* 18:28
*🌙चन्द्रोदय-* 09:01
*🌙चन्द्रास्त –* 08:26
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:41
*🤖राहुकाल-* 07:38 से 09:10
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 भाद्रपद सुदी तृतीया 07:08 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , हरितालिका तीज व्रत (स्त्रियों के लिए आवश्यक व्रत) , मन्वादि तृतीया , हस्तिगौरी व्रत , गौरी तृतीया , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत / कलंक चतुर्थी (आज चन्द्र दर्शन का निषेध है , चन्द्रास्त 20:21 पर ) , सिद्ध विनायक चतुर्थी , पत्थर चौथ , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:55 से , विघ्नकारक भद्रा 19:26 से , सम्वत्सरी चतुर्थी पक्ष (जैन) , रवि उस्सानी 04 माह शुरू (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , हरतालिका तीज , शंकर देव तिथि (आसाम) , श्री गुरू रामदास ज्योति जोत (प्राचीनमतानुसार) , भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव (उत्सव प्रारम्भ) , राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (भारत) , बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जन्मदिवस , महान उपन्यासकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय जी पुण्यतिथि , प्रसिद्ध वीर योद्धा बबरुभान जी यादव जयंती व विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस (13 सितम्बर का भी वर्णन)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्थी 07:45 तक पश्चात् पंचमी शुरु।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*वक्रतुण्ड महाकाय*
*सूर्यकोटि समप्रभ।*
*निर्विघ्नं कुरु मे देव*
*सर्वकार्येषु सर्वदा॥*
*अर्थात्👉*
_हे वक्रतुण्ड, विशाल शरीर वाले और करोड़ों सूर्यों के समान तेजस्वी भगवान श्री गणेश! हे देव, मेरे सभी शुभ कार्यों को सदैव बिना किसी विघ्न के पूर्ण करें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 सितम्बर 2026 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश ही कर पाएंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन में व्यस्त , शाम तक आराम के साथ स्वास्थ्य सुधार भी होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिये।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1662 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1723 – ग्रैंड मास्टर एंटोनियो मैनोल डी विलने ने माल्टा में फोर्ट मैनोल का उद्घाटन किया।
1752 – ब्रिटेन ने जूलियन कैलेंडर को छोड़ ग्रेगरी कैलेंडर अपनाया।
1770 – डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1803 – ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने द्वितीय एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान दिल्ली पर कब्जा किया।
1804 – पहली बार बैलून का प्रयोग विभिन्न हवाओं को पहचान्ने के लिए किया गया। हवा में पायी जाने वाली हल्की गैसों से भरे हुए इस गब्बरे को फ़्रांस के भौतिक व रसायन शास्त्री जोज़फ़ लोसाक ने बनाया था।
1808 – रूस ने स्वीडन को ओरावैस के युद्ध में हराया। “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
1812 – रुस की राजधानी मॉस्को में जान बूझकर आग लगाए जाने की सबसे भयानक घटना हुई।
1814 – फ्रैंसिस कॉटकी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रगान स्टार स्पैंगिल्ड बैनर लिखा गया।
1829 – एड्रियानोपेल शांति समझौते के बाद रूसी-तुर्की युद्ध समाप्त हुआ।
1833 – विलियम वेंटिक, भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।
1848 – एलेक्जेंडर स्टू अर्ट ने अमेरिका में पहला डिपार्टमेंटल स्टोर शुरू किया।
1891 – एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 6 मिनट में पूरी की। उस समय की यह हाई स्पीड ट्रेन थी।
1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरीका में गोली मारकर हत्या हुई।
1917 – रूस आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र घोषित हुआ।
1949 – संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। 1953 से संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान लूना-2 चांद पर उतरने वाला पहला यान बना।
1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ईरान, सउदी अरब, इराक़, कुवैत और वेनेज़ोएला ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
1960 – अफ्रीकी देश कॉगों में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद पूर देश में हिंसा फैल गई थी।
1964 – वॉल्ट डिज्नी को व्हाइट हाउस पर मेडल आॅफ फ्रीडम दिया गया।
1982 – हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली की मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
1972 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड ने राजनयिक संबंधों पर समझौता किया।
1985 – सोवियत संघ ने 25 ब्रितानी राजनयिक को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश दिया।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर आँकी गई।
1999 – किरिबाती, नाउरू और टोंगा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता ग्रहण की।
2000 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया।
2000 – माक्रोसॉफ्ट ने Windows ME लॉन्च किया।
2000 – ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।
2003 – गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।
2003 – जनमत संग्रह के बाद एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।
2006 – परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति।
2006 – तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा।
2006 – विश्व के सबसे बुजुर्ग जयपुर के निवासी 137 वर्षीय हबीब मियां अस्पताल में भर्ती।
2007 – जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रेक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
2008 – रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।
2009 – भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।
2009 – भारत में लिएण्डर पेस व चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।
2016- पैरा ओलंपिक 2016 में भारत के अब तक कुल 4 पदक हुए।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्विट्ज़रलैंड के विलेन्यूवे में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया।
2019 – अमरीका ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान में ओसामा बिन लादेन के पुत्र हमजा के मारे जाने की पुष्टि की ।
2020 – भारत, चीन को हराकर संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग का सदस्य बना।
2021 – टाटा स्टील ने जमशेदपुर वर्क्स में भारत का पहला कार्बन कैप्चर प्लांट चालू किया।
2022 – जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मिनी बस खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत व 25 घायल हुए। वहीं अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 मजदूरों की मौत हुई।
2023 – बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटने से सवार करीब 35 व्यक्ति डूब गए। 20 लोगों को बचा लिया गया। 13 लापता रहे।
2023 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे हंटर बिडेन पर नशीले पदार्थों का उपयोग करते समय बंदूक रखने के आरोप में मुकदमा चलाया गया।
2023 – कृषक अधिकारों पर प्रथम वैश्विक संगोष्ठी (जीएसएफआर) का तकनीकी सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
2023 – भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ओआईएमएल (इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर लीगल मेट्रोलॉजी) प्रमाणपत्र जारी करने वाला दुनिया का 13वां देश बना।
2025 – एशिया कप 2025 : भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत हुई।
*14 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1894 – ज्ञान चंद्र घोष – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता थे।
2010 – हज्जाह रंगकायो रसूना सईद – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक प्रचारक थीं।
1914 – गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी)- फ़िल्म निर्देशक।
1921 – मोहन थपलियाल- कथाकर।
1923 – प्रख्यात धाराशास्त्री व् भूतपूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का जन्म हुआ।
1930 – राजकुमार कोहली- फ़िल्मों के निर्माता।
1932 – दुर्गा भाभी- प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारी।
1945 – तथागत राय मेघालय के पूर्व राज्यपाल , इंजीनियर तथा लेखक।
1954 – डॉ. श्रीकांत जिचकर भारत के ‘सबसे योग्य व्यक्ति’ के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज व आज भी वह ‘सबसे शिक्षित भारतीय’ कहलाए जाते हैं।
1957 – गोपी कुमार पोदिला एक भारतीय-अमेरिकी जीवविज्ञानी।
1963 – रॉबिन सिंह- भारतीय क्रिकेटर रहे।
1984 – आयुष्मान खुराना – एक भारतीय अभिनेता, गायक और टेलीविजन होस्ट हैं।
1993 – सजन प्रकाश ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले एक भारतीय तैराक ।
*14 सितंबर को हुए निधन👉*
1868 – आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी विरजानंद का निधन हुआ।
1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरीका में गोली मारकर हत्या हुई।
1911 – रूस के प्रधानमंत्री पीटर स्टोलीपीन की कीव में हत्या कर दी गई।
1947 – कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल- हिंदी के कालिदास रूप में प्रसिद्ध।
1971 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।
1985 – रामकृष्ण शिंदे – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार थे।
1992 – चंद्रसिंह बिरकाली – आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।
2008 – राल्फ रसेल- मिर्ज़ा ग़ालिब के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के विद्वान।
2014 – कीरत जोशी एक भारतीय दार्शनिक थे।
2020 – वरिष्ट कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया COVID-19 के कारण का निधन।
2022 – डेविस कप के कप्तान और लिएंडर पेस के मेंटर रहे पूर्व टेनिस खिलाड़ी नरेश कुमार (93) का निधन हुआ।
2023 – आइसलैंडिक फुटबॉल खिलाड़ी बियानी फेलिक्सन (86) का निधन हुआ।
2023 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर रॉय रूपर (100) का निधन हुआ।
2023 – टोनी पुरस्कार विजेता और बोस्टन स्टेज के पसंदीदा माइकल मैकग्राथ (65) का निधन हुआ।
2025 – भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह (52) का एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हुआ।
*14 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 हरतालिका तीज।
🌟 शंकर देव तिथि (आसाम)।
🌟 श्री गुरू रामदास ज्योति जोत (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव (उत्सव प्रारम्भ)।
🌟 राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (भारत)।
🌟 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जन्मदिवस।
🌟 महान उपन्यासकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय जी पुण्यतिथि।
🌟 प्रसिद्ध वीर योद्धा बबरुभान जी यादव जयंती।
🌟 विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस (13 सितम्बर का भी वर्णन)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*