बढ़ती गर्मी का कहर: भिवानी में BP के मरीजों की संख्या में भारी उछाल

भिवानी मेडिकल कॉलेज में बढ़े ब्लड प्रेशर और डिहाइड्रेशन के मरीज। तेज गर्मी से शरीर में लवणों की कमी का खतरा। विशेषज्ञों की सलाह और बचाव के उपाय यहाँ पढ़ें।

भिवानी। बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर गंभीर रूप से दिखाई देने लगा है। तेज धूप और शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर प्रतिदिन 25 से 30 तक पहुंच गई है।

डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग, हृदय रोगी, उच्च रक्तचाप के मरीज और बाहर धूप में काम करने वाले लोग विशेष रूप से जोखिम में रहते हैं। ऐसे लोगों को नियमित अंतराल पर पानी पीना चाहिए तथा शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि गर्मी में प्राकृतिक जूस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन किया जाए तथा दोपहर के समय तेज धूप में निकलने से बचा जाए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.