भिवानी में प्रेम प्रसंग की रंजिश में 25 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

भिवानी में प्रेम प्रसंग की रंजिश में रवींद्र नामक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या। सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि और मनीष को किया अरेस्ट।

भिवानी। प्रेम प्रसंग की रंजिश में मंगलवार देर रात सिटी स्टेशन लाइन पार क्षेत्र में तिगड़ाना संपर्क मार्ग पर 25 वर्षीय रवींद्र की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। रवींद्र को गंभीर हालत में जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी भाई रवि और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार रवींद्र एक युवती से बातचीत करता था। युवती के भाई रवि और मनीष को यह नागवार गुजरता था। दोनों ने रवींद्र को कई बार समझाया और युवती से बातचीत बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद रवींद्र ने बातचीत जारी रखी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार देर रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच रवि और मनीष अपने 10-12 साथियों के साथ गाड़ी और बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने रवींद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

रवींद्र उस समय अपने चचेरे भाई अजय और दोस्त अनिल के साथ तिगड़ाना संपर्क मार्ग से घर लौट रहा था। हमले में रवींद्र के अलावा अजय और अनिल भी घायल हो गए। अजय और अनिल का उपचार चल रहा है। अजय और रवींद्र चचेरे भाई हैं जबकि अनिल रवींद्र का दोस्त है। रवींद्र सैलून में काम करता था।

झगड़े की सूचना मिलने पर मंगलवार देर रात ईआरवी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रवींद्र के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना भिवानी के प्रभारी महावीर ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी रवि और मनीष को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मौके पर पहुंची थी ईआरवी
मंगलवार देर रात सिटी स्टेशन लाइन पार भिवानी में रवींद्र और रवि व मनीष के बीच झगड़े की सूचना पर ईआरवी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। रवींद्र के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अजय और अनिल को भी चोटें लगी हैं।

रवींद्र को कई बार चेतावनी दी थी
पुलिस के जांच अधिकारी पवन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रवींद्र का युवती से बात करना युवती के भाई रवि और मनीष को यह पसंद नहीं था। उन्होंने रवींद्र को कई बार चेतावनी दी थी। रवींद्र द्वारा उनकी बात नहीं मानने पर आरोपियों ने 10-12 साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात की वजह प्रेम प्रसंग की रंजिश बताई जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.