सिरसा: रानियां थाना प्रभारी सुखबीर सिंह हटाए गए, काम में लापरवाही का आरोप

सिरसा के रानियां थाना प्रभारी सुखबीर सिंह को लापरवाही के चलते पद से हटाया गया। जनता की शिकायतों के बाद एसपी दीपक सहारण ने लिया एक्शन।

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां थाना प्रभारी सुखबीर सिंह को पद से हटा दिया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद उनकी जगह थाने के एडिशनल एसएचओ को कार्यभार सौंपा गया है।

बता दें कि रानियां थाना क्षेत्र में पिछले आठ महीनों के दौरान यह तीसरी बार है जब किसी थाना प्रभारी को पद से हटाया गया है। बताया जा रहा है कि पीएसआई सुखबीर सिंह को पहली बार किसी थाने का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि, कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद ही उनके खिलाफ काम में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थी। आरोप था कि शिकायतों पर समय पर और संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी।

मामले पर सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के खिलाफ जनता की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। काम में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का निर्णय लिया गया। फिलहाल नए थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.