खोड़ा मर्डर: ‘बकरा हलाल होते देखा है?’ सूर्या की हत्या पर चश्मदीद का खुलासा
गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर चश्मदीद महिला का बड़ा खुलासा। पुरानी रंजिश और विवादित टिप्पणी के बाद चाकूबाजी। डिप्टी सीएम ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 28 मई (बकरीद) की शाम को 17 वर्षीय सू्र्या प्रताप चौहान के बाद लोगों में गुस्सा है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार नजर रखी जा रही है।
इस मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। महिला के मुताबिक, ‘ईद वाले दिन बताते हैं कि वो (मृतक) नौकरी की तलाश करके आया था। गली में उसे दो दोस्त मिले थे। इस दौरान उसके कंधे पर हाथ रखकर पूछते हैं कि क्या तूने कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है? इस दौरान सूर्या ने कहा कि न मेरे हिंदू धर्म में कोई खाता और न ही मुझे पता है।’
‘चाकू को निकालकर ले गया’
प्रत्यक्षदर्शी महिला ने आगे बताया ‘इसके बाद वे (आरोपी) उसके कंधे पर हाथ रखकर एक साइड में ले गए और फिर चाकू मार दिया। इसके बाद वो लड़का (सूर्या) भागा भी और फिर वही चाकू घुमाकर निकाला (आरोपी ने) जिससे उसकी आंत बाहर निकल आईं। और चाकू को निकालकर ले गया। इसके बाद उसके दोस्त बेचारे को फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। इसके बाद दोस्तों ने ही परिवार को घटना की जानकारी दी। हम चाहते हैं कि उनका एकनाउंटर होना चाहिए और साथ ही घर पर बुलडोजर चलना चाहिए।’
पुरानी रंजिश का बदला
आपको बता दें कि आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सू्र्या को फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था। इसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान सूर्या की मौत हो गई थी।
भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति
सूर्या की हत्या के बाद खोड़ा एरिया में भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में इस हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है और वे विरोध प्रदर्शन कर एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
उप मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा’हत्यारा कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे खोज निकाला जाएगा। हत्या करने वालों को फांसी पर चढ़ाने के लिए जो कार्रवाई होती है वो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’