गाजियाबाद: NDRF अकादमी में जवानों ने ली तंबाकू छोड़ने की शपथ; मनाया गया जागरूकता दिवस
गाजियाबाद की NDRF अकादमी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जवानों को शपथ दिलाई गई। कमांडेंट सुदेश कुमार ने तंबाकू के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जवानों को किया जागरूक।
गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर स्थित एनडीआरएफ अकादमी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जवानों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अकादमी के कमांडेंट सुदेश कुमार ने अधिकारी सहित जवानों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। अकादमी में तंबाकू से मानव शरीर पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। सुदेश कुमार ने कहा कि तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।