साहिबाबाद: सरस्वती कॉलोनी में कामगारों का प्रदर्शन; वेतन बढ़ाने की मांग
साहिबाबाद की सरस्वती कॉलोनी में न्यूनतम वेतन को लेकर कामगारों का जोरदार प्रदर्शन। सरकार के आदेश के बाद भी वेतन न बढ़ने पर आंदोलन की चेतावनी। जानें पूरी खबर।
कड़कड़ मॉडल स्थित सरस्वती कॉलोनी में रविवार को कामगारों ने प्रदर्शन किया। आरोप था कि सरकार के निर्देशों के बाद भी कारखाना मालिकों ने वेतन नहीं बढ़ाया है। रोज बढ़ रही कीमतों के कारण पुराने वेतन में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सरस्वती कॉलोनी में सुबह करीब नौ बजे कामगार इकट्ठे हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कामगारों ने वेतन बढ़ाओ के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि उन्हें 12 घंटे काम करने के बाद भी सिर्फ 12 हजार रुपये वेतन मिल रहा है।संतोष यादव का कहना है कि पहले भी यही वेतन था।
बीते दिनों नोएडा में प्रदर्शन के बाद सरकार ने नई दरें तय की थीं, मगर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 व आसपास के अधिकांश कारखानों में सरकार के आदेशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है।राजकिशोर ने बताया कि वेतन वृद्धि की मांग करते हुए कामगारों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। अरुण तोमर, दिलीप मौर्य, सोनू कुमार, लल्लन मलिक, विजय शर्मा, राज गुप्ता, उमेश पोद्दार, विमल शाह, कृष्ण पाल और रजनीश कुमार मौजूद रहे।